होम → परिचय
परिचय
प्रसिद्ध ज्योतिषी और हस्तरेखा विशेषज्ञ — जिनकी भविष्यवाणियाँ और शिष्यों के अनुभव उनके ज्ञान की पुष्टि करते हैं।
"मुझे एक ज्योतिष की तरह जानने के लिए मेरी पुरानी भविष्यवाणियां जान लें और मेरे प्रयोग (ज्योतिषीय समाधान) जानने के लिए मेरे शिष्यों का पुराना और वर्तमान जीवन देख लें।"
मिलिए प्रशांत श्रीवास्तव पुत्र स्व॰ पुष्पा श्रीवास्तव एवं स्व॰ डा॰ आनंद कुमार श्रीवास्तव और पौत्र स्व॰ रामसुंदर लाल श्रीवास्तव एवं स्व॰ श्यामावती श्रीवास्तव, ग्राम शाहपुर हरवंश, लम्भुआ, जिला सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश, भारत से — जो भविष्यवाणियों और अपने प्रयोगों (ज्योतिषीय समाधान) के लिए विख्यात हैं, और जिनका जन्म पवित्र काशी नगरी (वाराणसी) में हुआ है।
आपने B.E. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की। आपकी माता जी के अनुसार निश्चय ही पिछले जन्म में काशी में आप कोई ज्योतिष विद्वान् या संत रहे होंगे, क्योंकि आपने मात्र 11 वर्ष की अल्प आयु से सत्य भविष्यवाणियां करनी प्रारम्भ कर दीं — जबकि घर में किसी प्रकार का ज्योतिषीय माहौल नहीं था।
आपकी ज्योतिषीय क्षमता को आपकी माता जी ने प्रोत्साहन दिया। आपकी दक्षता को आपके मामा जी स्व॰ (इंजी.) ललित मोहन श्रीवास्तव जी ने भी भलीभांति पहचाना, और बचपन में ही आपको अनुभवी बुजुर्ग ज्योतिषियों के सम्मुख बिठाकर कहते — "बंटी (घर का नाम) चिंता न करो, बताओ अपने ज्योतिष विश्लेषण से।" मामा जी ने बचपन से ही आपको "बंटी गुरु" कहना प्रारम्भ किया।
कुछ वर्षो बाद आपने ज्योतिष कार्य छोड़ दिया, क्योंकि अपने पड़ोसी और अत्यंत प्रिय चाचा की आयु की भविष्यवाणी कर दी थी। जिसे प्रारम्भ में सबने बचपना समझा, लेकिन कुछ वर्षों उपरांत उसी आयु में उनकी मृत्यु ने सबको हतप्रभ कर दिया। सारे शहर ने याद किया कि बँटी ने बहुत पहले ऐसा बताया था। इस घटना ने आपको अत्यंत दुखी किया और आपने भविष्यवाणियां बंद कर दीं, लेकिन अध्यात्म-ध्यान जारी रखा। लगभग 7 वर्षों उपरांत अपनी माँ के बहुत समझाने और आग्रह पर आपने पुनः ज्योतिष कार्य प्रारम्भ किया।
वर्ष 2012 से 2014 तक आपने अपने प्रयोगों (ज्योतिषीय समाधान) को विकसित किया, जिसका हज़ारों लोगों ने लाभ उठाया और आज भी उठा रहे हैं। प्रशांत जी ने राजनीति, व्यवसायी, अधिकारी आदि सभी वर्गों के बारे में समय-समय पर भविष्यवाणियां कीं और आज भी कर रहे हैं। प्रशांत श्रीवास्तव जी आध्यात्मिक वक्ता एवं सलाहकार भी हैं, और सनातन धर्म के अतिरिक्त अन्य विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का भी ज्ञान रखते हैं। अपने ध्यान को आपने "प्रशांत ध्यान" नाम दिया है।
जब प्रशांत श्रीवास्तव जी मुंबई में होते हैं, तो वहां उनके ग्राहक उन्हें "Best Astrologer in Mumbai" कहते हैं। दिल्ली में लोग उन्हें "Best Astrologer in Delhi" कहते हैं। विदेशों में भी लोग उन्हें "Best Astrologer in India" कहते हैं। हालाँकि, प्रशांत जी अभी भी खुद को "Student Of Astrology" या "ज्योतिष का छात्र" मानते हैं।